आदर्श विद्या मंदिर सुजानगढ़

(Adarsh Vidya Mandir Sujangarh)

हमारे बारे में

श्री रामगोपाल गाडोदिया शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर, सुजानगढ़ में अरुण वर्ग से प्रथम कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं आधुनिक शिक्षा का समन्वित वातावरण प्रदान किया जाता है। विद्यालय में विद्या भारती द्वारा निर्धारित 12 व्यवस्थाओं के माध्यम से बालकों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहाँ खेल-खेल में शिक्षा (Play Way Method) तथा बस्ता-विहीन शिक्षण पद्धति अपनाई जाती है, जिससे बालक सहज, सरल एवं आनंदमय वातावरण में सीखते हैं। गतिविधि आधारित शिक्षण, कहानी, गीत, अभिनय, चित्रकला, हस्तकला, शैक्षणिक खिलौनों एवं टी.एल.एम. के माध्यम से प्रत्येक विषय को रोचक बनाया जाता है। विद्यालय में नियमित योग, प्रार्थना, सूर्य नमस्कार, संस्कार गीत, नैतिक शिक्षा, पर्व-उत्सव, मातृ-पितृ पूजन, बाल सभाएँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बालकों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति का विकास होता है। प्रत्येक बालक की व्यक्तिगत रुचि एवं क्षमता को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कराया जाता है। स्वच्छ, सुरक्षित, हरे-भरे एवं बाल-अनुकूल परिसर में अनुभवी एवं स्नेहमयी आचार्य-दीदियों के मार्गदर्शन में शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय में अभिभावकों के साथ सतत संवाद स्थापित कर बालकों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हमारा लक्ष्य केवल अक्षर ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कारवान, आत्मनिर्भर, सृजनशील, चरित्रवान एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिक तैयार करना है, जो भविष्य में समाज और राष्ट्र का गौरव बनें।

स्थापना वर्ष

1986

संचालित संस्था

Adarsh Sikshan Sansthan, Churu

कुल विधार्थी

353+
Aditya Kandoi
Aditya Kandoi

Administrator

Shivratan Sharma
Shivratan Sharma

Principal

प्रवेश प्रारम्भ

सत्र 2026-2027 के लिए प्रवेश प्रारम्भ है

ऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन करें
प्रवेश फॉर्म डाउनलोड करें

विद्यालय समय

ग्रीष्मकालीन समय (अप्रैल - सितंबर)

प्रात: 7.30 से दोपहर 2.30 तक

शीतकालीन समय (अक्टूबर - मार्च)

प्रात: 9.30 से दोपहर 4.30 तक

संपर्क विवरण

पता

ब्लड बैंक के पास, आदर्श कॉलोनी ,सुजानगढ़

मोबाइल

+91 9929895499

ई-मेल

shpgsvatika1@gmail.com

वेबसाइट

www.avmsujangarh.com