आदर्श विद्या मंदिर सुजानगढ़

(Adarsh Vidya Mandir Sujangarh)

बृजमोहन वर्मा
बृजमोहन वर्मा
मंत्री (विद्या भारती संस्थान,जयपुर)

जयपुर प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास के दौरान अनेक आदर्श विद्या मंदिरों को निकट से देखने और उनके कार्यों को समझने का अवसर मिलता है। सुजानगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर के विषय में जो विशेष बात निरंतर सुनने को मिलती है, वह केवल इसकी शैक्षणिक उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि विद्यालय की कार्यपद्धति में दिखाई देने वाली सजगता, अनुशासन और संस्कारमय वातावरण है। यहाँ के प्रधानाचार्य एवं आचार्यगण जिस आत्मीयता, योजना और कार्यकुशलता के साथ विद्यालय को आगे बढ़ा रहे हैं, वह निश्चित रूप से अनुकरणीय है। बालकों के व्यवहार, अनुशासन, आत्मविश्वास और संस्कारों में विद्यालय की शिक्षण-पद्धति की स्पष्ट छाप दिखाई देती है। सुजानगढ़ का आदर्श विद्या मंदिर यह अनुभव कराता है कि जब आचार्य का समर्पण, प्रधानाचार्य का नेतृत्व और समाज का विश्वास एक दिशा में कार्य करता है, तब विद्यालय केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं रहता, बल्कि समाज के लिए चरित्रवान और संस्कारित पीढ़ी निर्माण का सशक्त माध्यम बन जाता है। सुजानगढ़ का यह प्रयास निश्चित रूप से प्रेरणादायी एवं प्रशंसनीय है।