आदर्श विद्या मंदिर सुजानगढ़

(Adarsh Vidya Mandir Sujangarh)

माननीय गोविन्द कुमार जी
माननीय गोविन्द कुमार जी
संगठन मंत्री (विद्या भारती, राजस्थान)

विद्या भारती का लक्ष्य केवल परीक्षा में सफल विद्यार्थी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे चरित्रवान, राष्ट्रनिष्ठ, संस्कारित, सक्षम एवं सेवा-भाव से युक्त नागरिकों का निर्माण करना है, जो अपने ज्ञान, आचरण और पुरुषार्थ से राष्ट्र के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। हमारे लिए शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति के शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक सभी आयामों का समग्र विकास है, जिससे वह अपने जीवन को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित कर सके। आज आवश्यकता ऐसे युवाओं की है जो भारतीय संस्कृति के गौरव को आत्मसात करते हुए आधुनिक ज्ञान-विज्ञान में भी दक्ष हों, आत्मविश्वास से युक्त हों, कर्तव्यपरायण हों तथा "वसुधैव कुटुम्बकम्" की भावना से प्रेरित होकर विश्वकल्याण के लिए कार्य करें।